IMG 20251227 181127 पुलिस ने कैफे में दबिश देकर युवक और युवतियों को पकड़ा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में आज कोटगेट पुलिस ने कैफे में दबिश देकर युवक और युवतियों को पकड़ा। यह कार्रवाई रानी बाजार क्षेत्र में की गयी है। जहां पर वेल इन टाइम नाम के कैफे पर कार्रवाई की गयी है। कैफे के बाहर ताला लगा हुआ था। ताला खुलवाकर अंदर प्रवेश किया गया तो कैफे में छोटे-छोटे केबिन पाए गए, जिनमें कुछ लड़के-लड़कियां बैठे मिले। पुलिस ने लड़कियों को समझाइश कर छोड़ दिया, जबकि दो युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कैफे के भीतर बने केबिनों को मौके पर तुड़वाया गया। पुलिस के अनुसार अंदर आपत्तिजनक सामग्री भी मिली, जिससे गलत गतिविधियों की आशंका स्पष्ट होती है। कैफे संचालक को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां दोहराई न जाएं। इससे पूर्व भी कोटगेट पुलिस ने शहर के एक अन्य कैफे पर इसी तरह की कार्रवाई की थी।


Share This News