ताजा खबरे
वार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूदबीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहासचुनाव: फोन नंबर जारी, नियंत्रण कक्ष नियमित कार्य करेंगेजिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान दलों की रवानगी स्थल का लिया जायजाचुनाव : अश्लील गालियों का तड़का !आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भचुनाव : कांग्रेस के 25 सदस्य 6 साल के लिए निलंबितबीकानेर में मुख्यमंत्री के रोड शो की खास बातें
IMG 20251228 195425 scaled बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो को लेकर व्यापारियों व आमजन में उत्साह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में पहली बार व्यापक स्तर बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो में व्यापार और उद्योग के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा स्थानीय स्वदेशी ब्रांड प्रोडक्ट्स को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। यह जानकारी मंडल द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि छोटे व मध्यम उद्यमियों को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुँचाने के लिए एवं अपने ब्रांड की एक विशेष पहचान दिलाने के लिए ट्रेड फेयर एक्सपों का आयोजन किया जा रहा है, बीकानेर में पहली बार एक्सपो में बी2बी और बी2सी दोनों वर्गों के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे एवं बीकानेर एवं राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति को दर्शाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।व्यापार मंडल के सचिव संजय जैन सांड ने कहा कि स्थानीय व स्वदेशी ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए ट्रेड फेयर एक्सपों का आयोजन किया जाएगा, इससे ‘वोकल फॉर लोकल’ को भी मजबूती मिलेगी। व्यापारिक नेटवर्किंग, नए समझौते, उत्पाद लॉन्चिंग और उपभोक्ताओं के लिए विशेष ऑफर्स इस आयोजन की प्रमुख विशेषताएँ रहेंगी। इस एक्सपों में फन, फूड व मनोरंजन व बच्चों के लिए गेम जोन सभी प्रकार की सूविधा उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर वेद प्रकाश अग्रवाल, परविन्द्र सिंह राठौड़, प्रेम जोशी, सुशील कुमार यादव, विजय रांका, साजिद सुलेमानी, बजरंग लाल सेवग, जनक प्रकाश हर्ष, शंकर लाल अग्रवाल, मनोज सोलंकी, राजु मुलचंदानी, नरेन्द्र खत्री, किशन लोहिया मौजूद रहें।


Share This News