ताजा खबरे
चुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूदबीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहासचुनाव: फोन नंबर जारी, नियंत्रण कक्ष नियमित कार्य करेंगेजिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान दलों की रवानगी स्थल का लिया जायजाचुनाव : अश्लील गालियों का तड़का !आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भचुनाव : कांग्रेस के 25 सदस्य 6 साल के लिए निलंबित
1004640724 scaled विश्व मधुमेह दिवस पर एसएसबी हॉस्पिटल में टाइप 1 डायबीटीज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। टाइप 1 डायबीटीज से पीड़ित बच्चों को निःशुल्क साहित्य एवं किट का वितरण। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (एसएसबी) के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग द्वारा विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टाइप 1 डायबीटीज से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा, एसएसबी अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी ,एंडोक्राइनोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हरदेव नेहरा, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. इंद्रपुरी तथा गैस्ट्रो सर्जन डॉ. सुनील डांगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपने विचार साझा किए और उपस्थित लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक रहने, संतुलित खान-पान अपनाने तथा नियमित दवाइयों का सेवन करने की सलाह दी। 

उद्बोधन के दौरान प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा की मधुमेह नियंत्रण के लिए नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अनिवार्य है।” “समय पर इलाज से जटिलताओं को रोका जा सकता है।”एसएसबी अधीक्षक डॉ. संजीव बुरी ने बताया कि टाइप 1 डायबीटीज बच्चों में चुनौतीपूर्ण है, लेकिन जागरूकता से बेहतर प्रबंधन संभव।है.  एंडोक्राइनोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हरदेव नेहरा ने कहा कि इंसुलिन थेरेपी और मॉनिटरिंग से टाइप 1 मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं।” “परिजनों की भूमिका रोगी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।”

न्यूरोलोजीस्ट डॉ. इंद्रपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि”मधुमेह से न्यूरोलॉजिकल जोखिम बढ़ते हैं, इसलिए नियमित स्क्रीनिंग जरूरी।” “स्वस्थ आदतें दिमागी स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाती हैं।”

गेस्ट्रो सर्जन डॉ. सुनील डांगी के अनुसार”पाचन तंत्र पर मधुमेह का प्रभाव गंभीर हो सकता है, संतुलित आहार अपनाएं।” “सर्जरी से पहले मधुमेह नियंत्रण अनिवार्य है।”

कार्यक्रम के समापन पर टाइप 1 डायबीटीज से पीड़ित बच्चों को निःशुल्क किट वितरित की गई, जिसमें ग्लूकोमीटर, साहित्य (लिटरेचर) तथा फल आदि शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान मनोज पांडे पुनीत मदान, महावीर सिंह, आसकरण उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा.


Share This News