ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 2 1 नवंबर से बैंकिंग नियम सहित होंगे ये बड़े बदलाव Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश मे एक नवंबर से बैंकिंग नियम सहित अन्य बदलाव हो रहे है। इन नियम बदलावों का असर आमजन के जीवन पर होता है। 1 नवंबर से बैंकिंग सिस्टम में भी बदलाव लागू होने जा रहा है। ग्राहक अब अपने बैंक अकाउंट, लॉकर और सेफ कस्टडी के लिए एक नहीं, बल्कि चार नॉमिनी बना सकेंगे। ग्राहक यह भी तय कर सकेंगे कि किस नॉमिनी को कितना हिस्सा मिलेगा।

आधार कार्ड अपडेट से जुड़ी प्रक्रिया को UIDAI ने ज्यादा आसान बना दिया है। आपको अब नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अपडेट कराने के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। आप ऑनलाइन ही ये कर पाएंगे और आपको केवल अपने बायोमेट्रिक डिटेल को अपने करने के लिए ही आधार केंद्र जाना जरूरी होगा।

UIDAI आपकी जानकारी को राशन कार्ड, मनरेगा, PAN, पासपोर्ट और स्कूल रिकॉर्ड जैसे सरकारी डेटाबेस से ऑटोमेटिक तरीके से वेरिफाई करेगा। इसका मतलब है कि अब दस्तावेज अपलोड करने की झंझट खत्म हो जाएगी।

LPG, CNG और PNG की कीमतों की समीक्षा हर महीने की पहली तारीख को की जाती है। हर महीने की तरह 1 नवंबर को भी इनकी समीक्षा की जानी है। बाजार की कीमतों के आधार पर तेल कंपनियां इन दरों में बदलाव करती हैं। इस बार भी गैस के दामों में बढ़ोतरी या राहत दोनों की संभावना बनी हुई।

अनसिक्योर्ड कार्ड्स पर 1 नवंबर से 3.75 फीसदी चार्ज लगाया जाएगा। अगर आप थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए स्कूल या कॉलेज की फीस भरते हैं, तो उस पर 1% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। अगर आप स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट या उसके POS मशीन से भुगतान करते हैं, तो कोई चार्ज नहीं लगेगा साथ ही 1,000 रुपये से ज्यादा का वॉलेट लोड करने पर 1% शुल्क और कार्ड से चेक पेमेंट करने पर 200 रुपये का चार्ज देना होगा।

म्यूचुअल फंड निवेश

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए म्यूचुअल फंड निवेश से जुड़े नए नियम लागू किए हैं। अगर अब किसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के अधिकारी, कर्मचारी या उनके परिवार के सदस्य ₹15 लाख से ज्यादा का लेन-देन करते हैं, तो कंपनी को यह जानकारी अपने Com को देनी होगी।


Share This News