ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20251028 WA0007 मांड कोकिला पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई स्मृति मांड समारोह 3 को ऑनलाइन, फोल्डर लोकार्पण Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। मांड कोकिला पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई स्मृति 33 वा मांड समारोह का फोल्डर लोकार्पण जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित अल्लाह जिलाई बाई मार्ग में किया गया । 3 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आयोजित होने वाले इस समारोह में पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई को खिराजे अक़ीदत के साथ उनके गीतो पर चर्चा होगी ।

लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कवि कथाकार राजेंद्र जोशी, विशिष्ट अतिथि कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार, अध्यक्ष डॉ एम एम बागड़ी, डॉ हनुमान सिंह कसवां, वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक कादरी ,अल्लाह जिलाई बाई परिवार के डॉ अज़ीज़ अहमद सुलेमानी , श्रीमती रजिया अजीज, माही अयाज़ सहित परिवार के सदस्य शामिल थे ।


अल्लाह जिलाई बाई मांड गायकी प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ अज़ीज़ अहमद सुलेमानी बताया कि 3 नवम्बर को पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई की 33 वी पुण्यतिथि पर बड़े कब्रिस्तान में अल्लाह जिलाई बाई के मजार पर कुरआनखानी और पुष्पांजलि होगी । इससे पूर्व प्रात 11 बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी में अल्लाह जिलाई बाई को श्रद्धांजलि एवं गीतो पर चर्चा होगी, जिसमें देश विदेश के मांड प्रेमी और कलाकार ऑनलाइन शामिल होंगे ।


Share This News