ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 1 ''सयानी छोरी' का लोकार्पण रविवार को Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हिंदी -राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी के कहानी संग्रह ‘सयानी छोरी’ का लोकार्पण रविवार को होटल राजमहल में सायं 05.15 बजे आयोजित होगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि राजेन्द्र जोशी का हिंदी कहानी संग्रह सयानी छोरी सूर्य प्रकाशन मंदिर बीकानेर से प्रकाशित हुआ है। इस पुस्तक पर चर्चित उपन्यासकार गीताश्री ने भूमिका लिखी है। डॉ. गोयल ने बताया कि राजेन्द्र जोशी के हिंदी-राजस्थानी के नौ कहानी संग्रह और छह कविता-संग्रह, पांच अनुवाद की पुस्तकें , तीन जीवनी पुस्तकें, एक डायरी एवं आलेख संग्रह प्रकाशित हुए हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) से राजेन्द्र जोशी की तीन पुस्तकें एक कहानी और दो अनुवाद की पुस्तके भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा राजेन्द्र जोशी के साहित्य सृजन पर छह लघु शोध कार्य हो चुके हैं। डाॅ.गोयल ने बताया कि जोशी की अनेक पुस्तकों एवं रचनाओं का विभिन्न भारतीय भाषाओ में अनुवाद कार्य हुए हैं।


Share This News