ताजा खबरे
IMG 20250929 WA0043 उरमूल भवन परिसर में संचालक मंडल सदस्यों का श्रमदान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे “स्वच्छता ही सेवा” विशेष अभियान के अंतर्गत आज उरमूल भवन परिसर में बीकानेर जिला दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्यों ने सामूहिक श्रमदान करते हुए साफ-सफाई का कार्य किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी संचालक मंडल सदस्य हाथों में झाड़ू लेकर परिसर में उतरे और स्वयं सफाई करते हुए समाज को स्वच्छता का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे हर नागरिक को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। साफ-सुथरा वातावरण जहां स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है वहीं यह समाज में अनुशासन, सकारात्मकता और सामूहिक विकास को भी गति देता है।

संचालक मंडल सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करेंगे तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को इस दिशा में प्रेरित करेंगे।
इस कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य ओम कंवर, हेतराम विश्नोई, गोर्वधन, रामजस, रामनारायण, ऊर्जाराम, शंकरलाल, मांगीलाल, राजेश कुमार, शाकिर अली, प्रभुराम आरसीडीएफ प्रतिनिधि अशोक सिंह भाटी एवं प्रबंध संचालक बाबूलाल विश्नोई ने सहयोग दिया।


Share This News