ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 1 राजस्थान में 12 अधिकारियों की पदौन्नति Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दीपवाली से पहले 12 हज़ार अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में शुक्रवार (26 सितंबर) को शिक्षा विभाग की पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई. आयोग सदस्य प्रो. अय्यूब खान की अध्यक्षता में बैठक में नियमित डीपीसी के अंतर्गत कुल 11,959 अधिकारियों की पदोन्नति की गई है. इसमें उप प्राचार्य पद पर सबसे अधिक 11,886 पदोन्नतियां हुईं. जबकि विभिन्न संवर्गों में कुल 12,193 पदों पर पदोन्नति की अनुशंषा की गई. इस बैठक को शिक्षा विभाग के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इतने बड़े स्तर पर एक साथ पदोन्नतियां पहले कभी नहीं हुई थीं. 

इसमें चयन वर्ष 2023-24 के 8,167 और 2024-25 के 3,719 अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा, उच्च प्रशासनिक स्तर पर भी प्रमोशन दिए गए हैं. इनमें उपनिदेशक के 53, संयुक्त निदेशक के 18 और अतिरिक्त निदेशक के 2 पद 2025-26 चयन वर्ष के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं.

बैठक में रिव्यू डीपीसी के अंतर्गत 234 पदों पर भी पदोन्नति की अनुशंषा की गई. इसमें सबसे अधिक प्राध्यापक (इतिहास) के 52, प्राध्यापक (हिन्दी) के 44 और प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान) के 37 पद शामिल हैं. अन्य विषयों में भी रसायन, अंग्रेजी, भूगोल, संस्कृत, गणित, जीव विज्ञान, भौतिकी, समाजशास्त्र, वाणिज्य और उर्दू के पदों पर चयन किया गया. 

इस मीटिंग में उप जिला शिक्षा अधिकारी से प्रधानाचार्य, प्राध्यापक और छाया पदों पर भी प्रमोशन स्वीकृत हुए. इस बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट, संयुक्त सचिव शिक्षा (ग्रुप-2) मनीष गोयल, कार्मिक विभाग प्रतिनिधि सिराज अली जैदी एवं जिला शिक्षा अधिकारी सोनिया शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News