ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250926 222441 ऐतिहासिक दरवाजे को मिलेगा हेरिटेज लुक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पब्लिक पार्क के प्रवेश द्वार को हेरिटेज लुक मिलेगा। लंबे समय से टूटा रियासतकालीन गेट को आखिरकार हेरिटेज लूक मिलेगा। इसको लेकर पूर्व पार्षदों के द्वारा जिला प्रशासन को दिये गये अल्टीमेटम पर जिला प्रशासन ने कोटेशन को तैयार करवाया है।

बताया जा रहा है कि करीब 58 लाख से ज्यादा रूपये में इसकी मरम्मत कर इसको पुन:उसी स्वरूप में तैयार किया जाएगा। बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता नरेश मीणा ने पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई को इसकी जानकारी दी। विश्नोई ने बताया कि बीडीए की ओर से शुक्रवार को ही इसका कोटेशन तैयार कर लिया है और जल्द ही इसकी निविदा निकालकर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विश्नोई व हटीला ने दिया था पांच दिन का समय
गौरतलब रहे कि पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई व प्रफुल्ल हटीला ने गुरूवार को मौका स्थल से एक विडियो जारी कर प्रशासन को इस बात का अल्टीमेटम दिया था कि यदि पांच दिनों में पब्लिक पार्क एंट्री गेट को दुरूस्त नहीं किया गया तो आन्दोलन कर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस अल्टीमेटम के परिणाम स्वरूप प्रशासन अलर्ट हुआ और शुक्रवार को बीडीए के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर इसका कोटेशन तैयार किया। जिसकी जानकारी फोन के जरिये विश्नोई को करवाई।

मनोज विश्नोई ने इसे संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि शहर की समस्या के समाधान के लिये प्रशासन को जगाना पड़ता है। जिसके चलते बार बार आवाज बुलंद करनी पड़ती है। अगर आगे भी किसी समस्या के लिये उन्हें आगे आना पड़ेगा तो सदैव तत्पर रहेंगे।


Share This News