ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250823 WA0017 साहित्य अकादेमी के सचिव डॉ. राव, बाबू गंगाशरण सिंह पुरस्कार से सम्मानित Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, पटना। साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के सचिव डॉ. के श्रीनिवासराव को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (राजभाषा) के बाबू गंगाशरण सिंह पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कार वितरण माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा संवाद भवन,मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर ,पटना में हुआ।

डॉ. राव हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार योजना 2023-24 के तहत पुरस्कृत हुए हैं। विचारक, साहित्यिक विशेषज्ञ एवं प्रशासक, डॉ.के.श्रीनिवासराव अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर तथा पी-एच.डी. हैं और शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय,छत्तीसगढ़ ने उन्हें मानद डी.लिट.की उपाधि से सम्मानित किया है।
कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अनेक लेखकीय दलों का प्रतिनिधित्व एवं 20 से अधिक देशों में आयोजित महोत्सवों में भागीदारी कर चुके डॉ.राव कई महत्त्वपूर्ण निकायों तथा संस्थानों के सदस्य हैं। उनकी प्रकाशित पुस्तकों में मुख्य हैं:- मिथ्स, प्लेज़ एंड गिरीश कर्नाड, भारतीय साहित्य और संस्कृति, इंडियन स्टोरीज-भाग 1, मिथक, नाटक और गिरीश कर्नाड, वितस्ता: यूनाइटिंग कल्चर्स (संपादन) आदि। आपको दिल्ली तेलुगु अकादमी पुरस्कार, किन्नरा उगादि पुरस्कार, भारतीय वांग्मय पीठ पुरस्कार, नांदी सेवा न्यास का सृजन शिखर सम्मान, दिल्ली हिंदी अकादमी का हिंदी सेवा सम्मान,ज़ी न्यूज़ के “एजुकेशन कॉन्क्लेव 2025” में दूरदर्शी नेतृत्व के लिए विशेष पुरस्कार, आंध्र प्रदेश सरकार का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान कला रत्न पुरस्कार आदि प्राप्त हैं। साहित्य अकादेमी के 2024 के साहित्योत्सव के लिए आपको
मार्च 2024 में आइंस्टीन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, दुबई द्वारा विश्व के सबसे बड़े साहित्योत्सव (फेस्टिवल ऑफ लेटर्स 2024) के आयोजन के लिए विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र भी प्राप्त है ।


Share This News