ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250813 WA0033 डॉ अजय जोशी की चर्चित पुस्तक ‘न्यारा निरवाळा निबन्ध’ पर पुस्तकालोचन 24 अगस्त को Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। प्रज्ञालय संस्थान द्वारा अपने साहित्यिक एवं सृजनात्मक नवाचारों की श्रंृखला के तहत ‘पुस्तकालोचन’ कार्यक्रम की तीसरी कड़ी इस माह में आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित रहेगा, जिसकी आज जरूरत है।
संस्थान के वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगामी 24 अगस्त, 2025 वार रविवार को सांय 6 बजे नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में आयोजित किया जाएगा।

‘पुस्तकालोचन’ की तीसरी कड़ी की अध्यक्षता राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार एवं साहित्य अकादेमी नई दिल्ली से पुरस्कृत कमल रंगा करेंगे। आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आलोचक एवं शिक्षाविद् डॉ. उमाकांत गुप्त करेंगे। वहीं मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गौरीशंकर प्रजापत होंगे। संस्थान के राजेश रंगा ने बताया कि इस माह की तीसरी कड़ी हिन्दी, राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अजय जोशी की चर्चित राजस्थानी पुस्तक ‘न्यारा निरवाळा निबन्ध’ पर केन्द्रित होगी। संचालन युवा कवि गिरिराज पारीक करेंगे।


Share This News