ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20250527 111143 2 भारी बारिश : इस जिले की स्कूलों में दो दिन का अवकाश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के कोटा जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए दो दिन का स्कूली अवकाश घोषित किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार कोटा जिले में भारी से अतिभारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की प्रबल संभावना को देखते हुए जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत दो दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर बताया कि जिले में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में दिनांक 28 जुलाई (सोमवार) एवं 29 जुलाई (मंगलवार) को विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। विद्यालयों के शेष शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ यथावत कार्यरत रहेंगे तथा इस अवधि में पूर्वनिर्धारित परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।


Share This News