ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250727 140311 बीकानेर में धर्मांतरण की सूचना मिलने पर हंगामा, पुलिस ने एक दर्जन लोगों को पकड़ा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के रंगोलाई महादेव मंदिर के सामने की गली में धर्मांतरण की सूचना पर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते जमकर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक दर्जन लोगों को पकड़कर साहित्य भी जब्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार मौके से ईसाई धर्म से जुड़ी धार्मिक पुस्तकें और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। मौके पर हिंदू जागरण मंच ओर विश्व हिंदू परिषद पहुंचे। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में धर्मांतरण गतिविधियां चल रही हैं। संगठन के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और वहां एक घर में चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर विरोध दर्ज कराया। वहां उन्हें कुछ लोगों के पास से ईसाई धर्म प्रचार से जुड़ी सामग्री मिली, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। जानकारी में रहे कि बीकानेर में पहले भी धर्मांतरण का मामले सामने आ चुके है।


Share This News