ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250527 111143 1 सब्जी विक्रेताओं ने लगाई जिला प्रशासन से गुहार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। पूगल रोड़ स्थित सब्जी मंडी के आगे अस्थाई दुकानें लगाने वाले सब्जी-फल विक्रेताओं ने आज जिला कलक्टर को एक ज्ञापन देकर जीविकापार्जन की गुहार लगाई है। कलक्टर से मिले शिष्टमंडल ने अवगत कराया कि वे पिछले 20 वर्षों से पूगल रोड स्थित सब्जी मंडी के आगे अस्थाई दुकानों का संचालन कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे है। विगत दो माह पूर्व निगम की ओर से नाला सफाई के नाम पर उनकी अस्थाई दुकानों को हटाया गया था और वापस ठेले नहीं लगाने दिए गये। जिसके लिये पूर्व में कलक्टर को आग्रह किया तो कलक्टर ने निगम आयुक्त को उचित व्यवस्था के दिशा निर्देश भी दिए थे। उसके बाद भी आज दिनांक तक किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि पहले भी कचहरी परिसर, फड़बाजार सहित अनेक स्थानों पर लगे ठेलों के लिये प्रशासन की ओर से अस्थाई व्यवस्था की गई है।

ऐसे में प्रशासन की ओर से हम ठेला संचालकों को भी अपने जीविकोपार्जन के लिये पूगल रोड पर अस्थाई ठेला लगाने की अनुमति दें तो परिवार का पालन पोषण उचित तरह किया जा सकें। प्रतिनिधि मंडल में खुशाल चंद, मो रफीक, श्रवण सिंह, हुकमाराम ,नवाब, नत्थूसिंह, सतू,कालू, सिकन्दर, सुरजाराम, सुभाष कूकणा, किशनाराम सहित अनेक ठेला संचालक शामिल रहे।


Share This News