ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250725 144803 30 जुलाई को बीकानेर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दो दिन यहां कार्यक्रमों में शामिल होंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी 29 जुलाई रात्रि 12:05 बजे जयपुर से हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस (ट्रेन नम्बर-22307) से रवाना होकर प्रात: 06:15 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत सत्कार के बाद वे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलाद ने बताया कि सर्किट हाउस में प्रातः 10:00बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद 11:00 बजे संविधान बचाओ रैली में शिरकत करेंगे।
सांयकाल 4:00बजे प्रो.अशोक आचार्य स्मृति व्याख्यान संगोष्ठी कार्यक्रम धरणीधर ऑडिटोरियम में तथा 06:00 बजे परशुराम छात्रावास परिसर में भगवान परशुराम महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारेंगे।रात्रि विश्राम सर्किट हाउसमें करेंगे। 31 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दोपहर 12:00 बजे जोधपुर बाईपास स्थित पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल के फार्म हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। सायंकाल 06:00 बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित बीजेएस रामपुरिया लॉ कॉलेज में राजीव गांधी स्टडी सर्कल की बैठक और 06:30बजे महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की बैठक में शिरकत करेंगे। उसके बाद रात्रि 11:10 बजे श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट ट्रेन से जयपुर के लिए प्रस्थान कर अगली सुबह 05:05 बजे जयपुर पहुंचेंगे।


Share This News