ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250724 WA0016 साहित्य अकादेमी द्वारा अस्मिता कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज नई दिल्ली। साहित्य अकादेमी द्वारा आज शाम हिंदी की तीन प्रमुख कथाकार जयंती रंगनाथन, रेनू यादव एवं सविता पांडेय के साथ ‘अस्मिता’ कार्यक्रम का आयोजन साहित्य अकादेमी सभाकक्ष, रवींद्र भवन, नई दिल्ली में किया गया। सविता पांडेय ने अपनी कहानी ‘ड्रीम गर्ल’ प्रस्तुत की जो एक नर्तकी के मनोभावों और बाजारीकरण की संस्कृति के द्वंद्व पर आधारित थी। रेनू यादव ने अपनी कहानी ‘किवाड़’ में पितृसत्तात्मक समाज में एक स्त्री की स्थितियों को उद्घाटित किया गया था जबकि जयंती रंगानाथन ने अपनी कहानी ‘काली टाई वाली औरत’ का पाठ किया जो आधुनिक समय में मोबाइल के प्रयोग के एडिक्शन पर आधारित थी जिसे उन्होंने बहुत ही रोचकता के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लेखक एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन और अंत में औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन अकादेमी के उपसचिव डाॅ. देवेंद्र कुमार देवेश द्वारा किया ।


Share This News