ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250722 WA0029 scaled कोई नशा बेचता नजर आए तो पुलिस के वाट्सएप नंबर पर सूचित करें: एडीएम सिटी, इस नम्बर को नोट कर लें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। 9520414947 पर दर्ज कराएं शिकायत- एडीएम सिटी नशे के खिलाफ पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई, जानकारी देने वाली की पहचान गुप्त रखी जाएगी”नार्को कॉर्डिनेशन और नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक में बोले एडीएम एडीएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में मंगलवार को नार्को कॉर्डिनेशन और नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। बैठक में एडीएम सिटी श्री देव ने कहा कि अगर कहीं कोई नशा करता या बेचता पाए जाए तो इसकी शिकायत पुलिस के वाट्सएप नंबर 9520414947 पर दर्ज करवाएं। शिकायत दर्ज करवाने की पहचान गुप्त रखी जाएगी। साथ ही पुलिस की ओर से तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एडीश्नल एसपी श्री कैलाश सांदू ने कहा कि प्रतिवर्ष नशे के खिलाफ दर्ज होने वाले पुलिस केस की संख्या भी बढ़ रही है। साथ ही गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की संख्या व बरामद होने वाली नशे की मात्रा भी बढ़ रही है। जो चिंता का विषय है। उन्होने बताया कि वर्ष 2022 में पुलिस ने एनडीपीएस मामलों में कुल 333 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया वहीं यह संख्या वर्ष 2023 में 467 और वर्ष 2024 में 479 हो गई। उन्होने कहा कि समाज में ऐसे भी कई लोग हैं जिन्होने नशा बेचकर काली कमाई की और अब ये धंधा छोड़कर सफेदपोश बनकर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों का तिरस्कार किया जाना चाहिए।

एडीएम सिटी और आईबी अधिकारी श्री विक्रम झाला ने कहा कि जिले में चलने वाले विभिन्न एफएम रेडियो और न्यूज़ पोर्टल सामाजिक सरोकारों के तहत वाणिज्यिक विज्ञापनों के साथ साथ नशे को रोकने को लेकर पुलिस की ओर से जारी वाट्सएप नंबर 9520414947 और नशे के खिलाफ जारी पोस्टर इत्यादि का निशुल्क प्रचार प्रसार करे। श्री झाला ने कहा कि ताजूब की बात नहीं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर आने वाले ड्रोन की सीमा 4-5 किलोमीटर से बढ़कर 30-40 किलोमीटर हो जाए।

आईबी अधिकारी श्री झाला ने सुझाव देते हुए कहा कि ऑटो रिक्शा चालक भी नशे की रोकथाम में सहायक हो सकते हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पब्लिक टॉयलेट,थानों के बाहर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर नशे के रोकथाम को लेकर पुलिस के जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर की जानकारी पंपलेट चिपका कर दी जाए। बैठक में मनोचिकित्सक डॉ कन्हैया कच्छावा ने नशे की रोकथाम को लेकर उनकी ओर से चलाए जा रहे प्रयासों को लेकर बताया कि आगामी 24 जुलाई को बीकानेर नशा मुक्ति जन जागरूकता पदयात्रा का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से नत्थूसर गेट से जूनागढ़ तक शाम 4 से 8 बजे तक की जाएगी।

बैठक में डीआईजी जेल श्रीमती सुमन मालीवाल, एडिश्नल एसपी श्री कैलाश सांदू, आईबी से श्री विक्रम झाला, सीडीईओ श्री महेंद्र कुमार शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पंवार, मनोचिकित्सक डॉ कन्हैया कच्छावा, सहायक ड्रग कंट्रोलर श्री देवेन्द्र केदावत, नशा मुक्ति एनजीओ से श्री रामकिशोर समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Share This News