ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
untitled 2025 07 21t143232 1753088786 सेना का विमान कॉलेज परिसर में गिरा 100 घायल, 1 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बांग्लादेश वायु सेना का एक F7 प्रशिक्षण विमान आज दोपहर ढाका में क्रैश हो गया। इसमे 100 से अधिक घायल हो गए। 1 की मौत हुई है। बाग्लादेश के उत्तरा इलाके में यह हादसा हुआ है। इस हादसे में फिलहाल एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि कर दी गई है। एयरक्राफ्ट क्रैश होने की वजह से उसमें आग लग गई है, जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। हजरत शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है।

क्रैश होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम को भेजा गया है। मौके पर बांग्लादेश सेना के सदस्य और अग्निशमन सेवा व नागरिक सुरक्षा की आठ गाड़ियां भेजी गई है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव का अभियान शुरू कर दिया गया है। एक छात्र ने बताया कि विमान उत्तरा 17 स्थित माइलस्टोन कॉलेज परिसर में दोपहर लगभग 1:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वहीं एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विमान स्कूल की इमारत से टकराया, जिसके बाद इसमें आग लग गई। हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोग भी भाग कर गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


Share This News