ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111143 1 बुजुर्ग दंपति हत्या में आरोपी का पिता भी पुलिस के हत्थे चढ़ा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में हुए दंपति हत्याकांड में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में शामिल हुआ है मुख्य आरोपी रोहित बंसल का पिता विजय बंसल, जिसे पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा है। इस बारे में एएसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि, विजय बंसल वारदात के वक्त पूरी साजिश में शामिल था और हत्या के बाद नगदी व जेवर लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल सभी आरोपी सुनियोजित तरीके से दंपति के घर पहुंचे थे।

उत्तरप्रदेश से आए आरोपियों ने अपनी गाड़ी श्रीडूंगरगढ़ में खड़ी कर वहां ईशु नाम के युवक को उसकी निगरानी में लगाया। इशु की लोकेशन के जरिये आरोपी बीकानेर पहुंचे और वारदात को अंजाम देने के बाद किराए की कार से गाजियाबाद भाग निकले। पुलिस फिलहाल कर्मवीर और सुमित की तलाश कर रही है। आरोपी प्रिया सिसोदिया का पिता कर्मवीर, जिसने तांत्रिक बनकर बुजुर्ग दंपति से संबंध बनाए थे। इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।


Share This News