ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250527 111414 4 5 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेसवे पर चौहिलावाली के पास चेकिंग के दौरान 5 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अवैध मादक पदार्थ और लग्जरी वाहनों की अनुमानित कीमत सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने रविवार को नाकाबंदी की थी। बीकानेर से हनुमानगढ़ की ओर आ रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक स्कॉर्पियो (UP 23 P 4444) और एक कैंटर (PB 03 BQ 0487) को रोका गया।

स्कॉर्पियो का चालक अमनदीप कुमार (34) बठिंडा, पंजाब का निवासी है। कैंटर चालक जगराज सिंह (46) भी बठिंडा का ही रहने वाला है। जांच में पता चला कि कैंटर की बॉडी के नीचे की ओर एक गुप्त कैबिन बनाई गई थी, जिसमें डोडा पोस्त के कट्टे छिपाए गए थे। इस गुप्त कैबिन के ऊपर सब्जी की खाली क्रेट्स रखी हुई थीं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुभाषचंद कच्छवा के नेतृत्व में ओमप्रकाश, देवीलाल, चेतनप्रकाश, राजीव और भीमसिंह शामिल थे।


Share This News