ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20241023 101608 रीको के भूखंडों की नीलामी को आई यह खबर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। न्यायालय में चल रहे वाद के निर्णय तक ना हो रीको के भूखंडों की नीलामी। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि एवं प्रबंध निदेशक रीको जयपुर को रिको लिमिटेड द्वारा आवंटित भूखंडों पर न्यायालय में चल रहे वाद के निर्णय तक पुन: नीलामी ना करने हेतु पत्र भिजवाया |

पत्र में बकहा गया है कि रिको लिमिटेड द्वारा जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में पूर्व में भूखंड आवंटन की प्रक्रिया की गई थी जिसमें उद्यमियों द्वारा तय समय सीमा में उद्यम की स्थापना ना कर पाने के कारण रीको लिमिटेड द्वारा उक्त भूखंडों को निरस्त कर दिया गया था | इन निरस्त भूखंडों में अधिकतर भूखंडों पर न्यायालय में वाद विचाराधीन है और फिर भी रीको लिमिटेड द्वारा नीलामी किया जाना सरासर गलत है क्योंकि ऐसे भूखंड यदि किसी नए उद्यमी द्वारा खरीद किये जाते है तो ऐसे भूखंडों पर न्यायालय में दायर वाद के चलते उद्यम स्थापना की राह मुश्किल हो जायेगी | रीको लिमिटेड को न्यायालय में दायर वाद वाले भूखंडों की सूची बनाकर अलग से चस्पा करने हेतु निर्देशित किया जाए और ऐसे विवादित भूखंडों की नीलामी पर रोक लगवाई जाए ताकि नए लगने वाले उद्योगों को किसी न्यायिक विवाद का सामना ना करना पड़े |


Share This News