ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20250527 111143 21 सड़क हादसे में तीन घायल, 1 की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बीती शाम हादसा उस वक्त हुआ जब कार में सवार चार लोग बीकानेर की ओर जा रहे थे और जेगला व कालाभाटा के बीच अचानक सड़क पर पशु आ गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कार में बबलू, अनिल, टेचू और भूरिया सवार थे। तेज गति में अचानक सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में कार बेकाबू होकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और चारों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन का इलाज जारी है।


Share This News