ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20250527 111143 22 बारिश को लेकर मौसम ने रिपोर्ट जारी की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अनेक जिलों में 30 जून तक सामान्य से भारी बारिश की रिपोर्ट भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार 30 जून तक जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान 24 जून को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं एक बार फिर अति भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में खासकर बीकानेर संभाग के जिलों में अगले दो-तीन दिन ज्यादातर इलाकों में बारिश की कम संभावना है या सामान्य बारिश होगी।

राजस्थान के अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर जिले में अति भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है


Share This News