ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20250527 111414 2 पुत्री की जबरन शादी पर पिता ने दर्ज करवाया मामला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र में गंगाशहर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री की जबरन शादी कराए जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

पुलिस के अनुसार परिवादी दिनेश ने ओमप्रकाश, उसकी पत्नी कांता देवी, उसका मामा मुकेश और नाना सीताराम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। दिनेश का कहना है कि 30 अप्रैल 2025 को आरोपियों ने मिलकर उसकी नाबालिग बेटी की जबरदस्ती शादी करवा दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 9, 10 और 11 के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

बीछवाल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपों की जांच गहराई से की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share This News