ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20250527 111414 2 बीकानेर :मासूम बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले पुजारी के आश्रम पर चला बुलडोजर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। धर्म की आड़ में पुजारी ने गंदा खेल कर आश्रम भी बनवा लिया। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले तथाकथित पुजारी व तांत्रिक श्रीभगवान सोनी पुत्र रुघाराम सोनी के आश्रम पर बुलडोजर चला दिया है। सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक ने बताया कि श्रीभगवान ने झोंपड़ी, दो कमरे आदि बनवा रखे थे। प्रशासनिक आदेश पर बुलडोजर चलाकर इसे ध्वस्त कर दिया गया है। श्रीभगवान ने यहां एक छोटा सा शनि मंदिर बना रखा था, जिसे भी हटाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ की सुरजनसर से आडसर जाने वाली रोड़ पर शनि मंदिर परिसर में आरोपी श्रीभगवान ने 3 जून को दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया था। इसमें एक बच्ची 8 वर्ष व दूसरी 9 वर्ष की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी श्रीभगवान सोनी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। 

पुलिस ने बताया कि उसने 1993 में बीदासर में एक ज्वैलर्स के यहां हत्या की वारदात की थी। आरोपी यहां लूट की वारदात करने गया था। जब ज्वेलर्स का परिवार बीच में आया तो यहां उसने दो महिलाओं व तीन बच्चों की निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद रतनगढ़ कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई। राजस्थान हाईकोर्ट ने सजा बरकरार रखी लेकिन आरोपी को सुप्रीम कोर्ट राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा को 20 साल की कैद में बदल दिया। आरोपी 20 साल की सजा काटकर 2013 में जेल से बाहर आया। बाहर आने के बाद भी आरोपी सुधरा नहीं। गांव व आडसर के कुछ लोगों के सहयोग से उसने गोचर की भूमि पर कब्जा किया। कब्जा करने व लोगों को मूर्ख बनाने के इरादे से एक छोटा सा शनि मंदिर बनाया‌। तब से आरोपी तंत्र विद्या कर रहा था। 

आरोपी श्रीभगवान ने इस आश्रम परिसर में कई कांड कर रखे हैं। पुलिस व प्रशासन को आश्रम की भूमि की जांच भी करनी चाहिए। इन बच्चियों ने बहादुरी दिखाते हुए दुष्कर्म की घटना अपने परिजनों को बता दी।


Share This News