IMG 20250606 WA00061 गौवंश के कटे पैर मिलने से सनसनी Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के पवनपुरी इलाके में शनि मंदिर के पास नवजात गौवंश के केवल कटे हुए पैर मिले है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और पशु एंबुलेंस पहुंची। कटे हुए अंगों को गोगागेट स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय भेजा गया है।

इस बारे में व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने बताया कि नवजात गौवंश के केवल पैर बरामद हुए हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे यहां कैसे पहुंचे या किसी ने उन्हें जानबूझकर फेंका है। इस मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात गौवंश के शरीर के बाकी अंग कहां हैं। इस घटना के विरोध में गौरक्षक संगठन भी राजकीय पशु चिकित्सालय गोगागेट पहुंचे। उन्होंने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है और गोगागेट स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के बाहर धरना शुरू कर दिया है। गौरक्षकों का आरोप है कि गौवंश के साथ क्रूरता की गई है और उसे काटकर फेंका गया है।

उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी कैलाश भार्गव भी मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सालय के अधिकारियों से वार्ता की।संयुक्त निदेशक कुलदीप व उप निदेशक डॉ. राजेश हर्ष ने बताया कि नवजात गौवंश के अंगों का मेडिकल परीक्षण शुक्रवार सुबह किया जाएगा, ताकि मौत के कारण और घटना की प्रकृति का स्पष्ट आकलन किया जा सके।


Share This News