ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20250527 111143 16 बीकानेर : युवक की कुंड में डूबने से मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक पक्षियों को दाना डालने के लिए कब्रिस्तान गया था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान महेन्द्र के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और अपनी मां के साथ रहता था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे महेन्द्र शेर खां तलाई के पास स्थित कब्रिस्तान में पक्षियों को दाना डालने गया था।

पुलिस के अनुसार, दाना डालने के बाद महेन्द्र वहां बने कुंड से बाल्टी से पानी निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह कुंड में गिर गया। गिरने पर उसके मुंह पर गंभीर चोट आई, जिससे वह बेहोश हो गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई मोहमद खां की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है और आगे की जांच की जा रही है।


Share This News