ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20250527 111143 2 आज शाम घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज बुधवार 28 मई को शाम 4:30 बजे घोषित किया जाएगा। यह घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा कोटा कलेक्टर कार्यालय स्थित DOIT कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से जुड़कर की जाएगी। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 96 हजार 85 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि प्रवेशिका परीक्षा में सात हजार 324 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षाएं छह मार्च से चार अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।

इस परिणाम के साथ ही करीब 11 लाख विद्यार्थियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त हो जाएगा। छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।


Share This News