ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20250527 111143 3 10वीं कक्षा की परीक्षा के परिणामों Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणामों का लंबे समय से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन साबित हुआ। आखिरकार 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए गए। इस बार 10वीं का रिजल्ट 93.6% रहा। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बहुप्रतीक्षित परिणाम की घोषणा की। इस दौरान अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा और बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा मौजूद रहे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर बोर्ड के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने परीक्षा परिणामों को सार्वजनिक करने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया।


Share This News