ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20250527 111143 6 हवाई हमले की मॉक ड्रिल स्थगित, आज थी प्रस्तावित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान प्रदेश के सभी जिलों में कल होने वाली नागरिक सुरक्षा द्वितीय मॉक ड्रिल स्थगित.
नागरिक सुरक्षा विभाग ने जिला कलेक्टर्स को जारी किए निर्देश, प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित की गई मॉक ड्रिल, आगामी दूसरी तारीख को होगी अब नागरिक सुरक्षा की द्वितीय मॉक ड्रिल।

राज्य के नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट को ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए थे. निदेशालय, नागरिक सुरक्षा राजस्थान के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार गुरुवार शाम राज्य के सभी 41 जिलों में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट कराया जाना था. जिसे स्थगित कर दिया गया है.

मॉक ड्रिल को लेकर जगजीत सिंह मोंगा ने बताया था कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदशों के सभी जिलों में 29 मई को सिविल डिफेंस अभ्यास आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है. इसी क्रम में राज्य के सभी 7 संभागों के 41 जिलों में द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ( ऑपरेशन शील्ड ) का आयोजन किया जाएगा.


Share This News