ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20250527 111414 2 आबकारी विभाग का कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, दुष्कर्म का आरोप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग के अनूपगढ़ में आबकारी विभाग में कार्यरत एक कॉन्स्टेबल को 16 वर्षीय नाबालिग किशोर के साथ कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सोमवार रात करीब 9 बजे वार्ड नंबर 18 स्थित आबकारी कार्यालय की है।

पीड़ित किशोर ने दो कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद पीड़ित के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रशांत कौशिक ने मंगलवार को पीड़ित और आरोपियों से गहन पूछताछ की। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी को बुधवार को पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

आरोपी चूरू जिले का निवासी है और सेना में 16 वर्षों की सेवा के बाद वर्ष 2012 से अनूपगढ़ आबकारी निरोधक दल में बतौर कॉन्स्टेबल कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार, मामले में दूसरा आरोपी अभी भी जांच के दायरे में है। पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Share This News