ताजा खबरे
इतने प्रतिशत हुआ मतदान, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षणचुनाव : पहले चरण में धीमा मतदान, कुछ बूथों पर मशीन खराब होने की सूचना, केंद्रीय मंत्री सहित अनेक नेताओं ने वोट डाले”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौला
IMG 20241023 101608 21 भारत -पाक तनाव: IPL इंडियन प्रीमियर लीग स्थगित Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच IPL 2025 इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि IPL 2025 का 22 मार्च को आगाज हुआ था। 7 मई तक 57 मुकाबले खेले जा चुके थे। 8 मई को पंजाब और दिल्ली के बीच धर्मशाला में मुकाबला खेला जाना था, लेकिन मैच को बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद मैच रद्द करने की घोषणा कर दी गई। अब IPL के स्थगित होने का ऐलान कर दिया गया है।

BCCI के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा है, तब क्रिकेट चल रहा है। उन्होंने लीग के स्थगित होने की पुष्टि की, जिसका समापन 25 मई को कोलकाता में होना था। अब BCCI के सामने बचे हुए मैचों के लिए नए शेड्यूल बनाने और भारत में मौजूद विदेशी खिलाड़ियों को उनके घर पहुंचाने की बड़ी चुनौती होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर करीबी नजर बनाए हुए है, क्योंकि 20 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कोच मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं।


Share This News