ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240120 122157 रेल मुसाफिरों के लिए गाइड लाइन जारी, ये ट्रेनें बाधित Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। भारत पाक में भीषण तनाव के बीच उत्तर-पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए गाइड लाइन जारी की है. सुरक्षा के लिहाज से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, कई ट्रेनों को री-शेड्यूल और कई के रूट्स डाइवर्ट किए गए हैं. ये है शामिल

ट्रेन संख्या 12468 (जयपुर – जैसलमेर) जो 08 मई 2025 को जयपुर से चलनी थी, अब केवल बीकानेर तक ही चलेगी. इस कारण बीकानेर और जैसलमेर के बीच की सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

– ट्रेन संख्या 12467 (जैसलमेर – जयपुर), जो 09 मई 2025 को चलनी थी, अब जैसलमेर की बजाय बीकानेर से चलेगी. जैसलमेर और बीकानेर के बीच की सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

री-शेड्यूल की गईं ये ट्रेनें:

– ट्रेन संख्या 14661 (बाड़मेर – जम्मू तवी), जो 09 मई को 00:20 बजे रवाना होनी थी, अब सुबह 06:00 बजे चलेगी.

– ट्रेन संख्या 74840 (बाड़मेर – भगत की कोठी), जो 09 मई को 03:30 बजे रवाना होनी थी, अब 06:30 बजे चलेगी.

रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि यात्री अपनी यात्रा से पहले नई जानकारी जरूर चेक करें और जरूरत पड़ने पर कोई विकल्प भी तैयार रखें।


Share This News