ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 125 राजस्थान में धूलभरी हवाएं चलेगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। राजस्थान में तेज घूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अब भारत से दूर जा रहा है, इसके चलते जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना है। आगामी दो दिनों तक पूरे उत्तर भारत में तेज हवाएं चलेंगी, जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधी के कारण दृश्यता में कमी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। दिल्ली में भी अगले दो दिनों तक तापमान में कमी देखी जाएगी। तेज हवाओं के थमने के बाद अगले 4-5 दिनों में उत्तर और मध्य भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। पूर्वी भारत में मौसम का मिजाज अलग होगा। आंतरिक ओडिशा में आज से लू की स्थिति शुरू हो रही है।


Share This News