ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 126 स्कूलों में ग्रीष्मावकाश इस दिन से, 1 अप्रैल से बदलेगा समय Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश को लेकर खबर आई है। शिक्षा विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में राजस्थान के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 17 मई से शुरू होगा। 30 जून तक स्कूल बंद रहेगा। फिर जुलाई में स्कूली एक बार फिर शुरू होंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार इस बार प्रवेशोत्सव एक मई से नही होगा। शिक्षा विभाग जुलाई में ही प्रवेशोत्सव की तैयारियां करेगा।

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव की डेट बदलने के पीछे अहम वजह प्रदेश में राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना का आयोजन है। वार्षिक परीक्षा 24 अप्रेल से शुरू हो कर 8 मई तक चलेगी। इसके बाद परीक्षा रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

इस शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9 एवं 11 के लिए राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना लागू की है। जिसमें पूरे प्रदेश में इन कक्षाओं के लिए एक ही समय परीक्षा आयोजित की जा रही है। कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6 से 7 की परीक्षाएं भी राज्य स्तरीय परीक्षा के समानान्तर विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी।

1 अप्रैल से स्कूलों का समय बदलेगा

ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार 1 अप्रैल से स्कूलों के समय पर परिवर्तन किया जाएगा। शिविरा पंचाग के अनुसार एक अप्रेल से स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक लगेंगे। जबकि दो पारी विद्यालयों का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। इसमें प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी।


Share This News