ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20250306 WA0036 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया साहित्य अकादेमी के स्टॉल का अवलोकन Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में “विविधता का अमृत महोत्सव” के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। यह एक ऐसा वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है जो विभिन्न क्षेत्रों की अनूठी परंपराओं को प्रदर्शित करके भारत की विविध विरासत का जश्न मनाता है। इस बार के अमृत महोत्सव में पांच राज्यों कर्नाटक ,केरल, तमिलनाडु तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के साथ दो केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप और पांडिचेरी की जीवन सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानने का अच्छा मौका है।

इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा ने कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि इस उत्सव में लगभग 500 कारीगर और बुनकर भाग ले रहे हैं।
इसी महोत्सव में उन्होंने साहित्य अकादेमी द्वारा दक्षिण भारतीय भाषाओं में प्रकाशित और हिंदी अंग्रेज़ी में उनके अनूदित साहित्य की एक पुस्तक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी के बारे में राष्ट्रपति महोदया को विस्तृत जानकारी साहित्य अकादेमी के सचिव श्री के. श्रीनिवासराव ने दी। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह भी उपस्थित थे।

यह महोत्सव 6 से 9 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा।


Share This News