ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20241023 101608 7 एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव में डॉ नंदकिशोर आचार्य, मधु आचार्य, संजय पुरोहित, अमित करेंगे भागीदारी Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट। 7 मार्च से दिल्ली में आयोजित हो रहा है यह साहित्योत्सव। एशिया के 500 से अधिक रचनाकार ले रहे भाग।

साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की तरफ से दिल्ली में 7 से 12 मार्च तक एशिया का सबसे बड़ा साहित्योत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में एशिया के 500 से अधिक साहित्यकार भागीदारी करेंगे। उत्सव के दौरान साहित्य की अलग अलग विधाओं पर लगभग 150 से अधिक आयोजन होंगे। ये आयोजन सभी 24 भारतीय भाषाओं के होंगे।

एशिया के इस बड़े आयोजन में बीकानेर की भी बड़ी भागीदारी रहेगी। इस आयोजन में बीकानेर से वरिष्ठ साहित्यकार, आलोचक, चिंतक डॉ नंदकिशोर आचार्य, हिंदी व राजस्थानी के रचनाकार मधु आचार्य ‘ आशावादी ‘, कवि कथाकार संजय पुरोहित व उर्दू शायर अमित गोस्वामी की भी भागीदारी रहेगी।

ये सभी रचनाकार इससे पहले इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल ‘ उन्मेष ‘ में भी भागीदारी कर चुके हैं।


Share This News