ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20231123 090506 14 समर्थन मूल्य खरीद (खरीफ) की अवधि बढ़ाई, अब 28 फरवरी तक हो सकेगी खरीद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। राज्य सरकार ने किसानों के हित में लिया संवेदनशील निर्णय।सरकार द्वारा किसानों के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए समर्थन मूल्य खरीद (खरीफ) की अवधि को दस दिनों के लिए बढ़ाया गया है।

जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि राजफैड के निर्देशानुसार यह अवधि 18 फरवरी से बढ़ाकर 28 फरवरी की गई है। उन्होंने बताया कि यह अवधि बढ़ने से शेष रहे किसानों की मूंगफली की तुलाई हो सकेगी तथा उन्हें समर्थन मूल्य खरीद का लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में मूंगफली खरीद के 25 केन्द्र संचालित हैं। अवधि बढ़ने से सभी केन्द्रों पर दस दिनों तक अतिरिक्त तुलाई हो सकेगी, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने सहकारिता विभाग के उपपंजीयक को सभी केन्द्रों पर पूर्ण पारदर्शिता से तुलाई कार्य करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र किसान के लिए तुलाई की नियमानुसार व्यवस्था की जाए। मूंगफली विक्रय के इच्छुक किसान तुलाई से वंचित नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।


Share This News