ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20241023 101608 56 राजस्थान में इन जिलों में भूकंप के झटके Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। आज शाम राजस्थान के जालोर और सिरोही जिले में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल गए। जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता और केंद्र की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार शाम 5.30 बजे जालोर और सिरोही जिले के कई इलाकों में 3-4 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। इसके अलावा

माउंट आबू सहित कई जगहों पर भूंकप का झटका महसूस हुआ। करीब पांच से सात सेकण्ड तक चले भूकंप के झटके से लोग सहम गए। इसी तरह सालगांव, अचलगढ़, आरणा, उतरज, शेरगांव आदि ग्रामीण क्षेत्रों से भी भूकंप आने के समाचार मिले हैं। कहीं से कोई जानमाल के नुकसान के समाचार नहीं है। 2 फरवरी को बीकानेर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।


Share This News