ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20241023 101608 12 सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, दो घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में बीती रात दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक्स पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नोखा बागड़ी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक हिम्मटसर निवासी था और शिक्षक के रूप में कार्यरत था। घायल युवक पूगल और माडिया गांव के रहने वाले हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है, और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share This News