ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 2 बीकानेर में इन पदों पर उप चुनाव कराने की घोषणा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा राज्य की पंचायती राज संस्थाओं में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए जिला प्रमुख,प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य ,पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उपसरपंच और ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों के रिक्त पदों पर उप चुनाव कराने की घोषणा की है। इसी क्रम में बीकानेर जिले में जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 8 एवं तीन ग्राम पंचायतों के वार्ड पंचों के लिए मतदान आगामी 14 फरवरी को तथा मतगणना 15 फरवरी को होगी।

जिला परिषद के वार्ड नं 08 के उपचुनाव के लिए नामनिर्देशन के अंतिम दिन आज कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में कुदसू निवासी सम्पतलाल फौजी ने अपना नाम निर्देशन प्रपत्र जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्द राम मेघवाल के सानिध्य में सौपा तथा पार्टी सिम्बल जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने सौपा।
इससे पहले नोखा उपखण्ड अधिकारी व निर्वाचन विभाग के समक्ष तथा देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़ के सानिध्य में नाम निर्देशन प्रपत्र भरकर चैक करवाया गया।इस अवसर पर चेतनराम, हनुमानराम, किसनाराम,मनीराम ,सहीराम, बनवारी ,रायचंद, प्रकाश आदि के साथ अनेकों वार्डवासी उपस्थित रहे।


Share This News