ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 27 चर्चित अनीता मर्डर केस का आरोपी मुंबई में पकड़ा गया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट जोधपुर। हत्या के आठ दिन बाद भी ब्यूटीशियन अनीता चौधरी का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। इस बीच हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने उसे नवी मुंबई पुलिस की मदद से पकड़ा है। पुलिस एक टीम गुलामुद्दीन को आज जोधपुर लेकर आएगी। जोधपुर लाने के बाद गुलामुद्दीन की गिरफ्तारी की जाएगी। गुलामुद्दीन को आज कब तक जोधपुर लाया जाएगा इस मसले पर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। गुलामुद्दीन की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई बड़े राज खुलने की संभावना है।

इस बारे में बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे कई बड़े लोगों की मिलीभगत है। मृतका के परिजन मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे थे लेकिन अब जोधपुर पुलिस ने गुलामुद्दीन को पकड़ लिया

है।IMG 20241108 170942 चर्चित अनीता मर्डर केस का आरोपी मुंबई में पकड़ा गया Rajasthan News Portal राजस्थान

आठ दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक अनीता चौधरी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। उसका शव छह टुकड़ों में एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। अब तक पुलिस पर आरोप लगा रहे अनीता के परिजनों पर अब पुलिस ने जांच में सहयोग नहीं करने का बड़ा आरोप लगाया है। पुलिस के आलाधिकारी गुरुवार को अनीता के पति मनमोहन और बेटे राहुल को जांच में सहयोग करने के लिए सफीना नोटिस देने धरना स्थल पर पहुंचे, लेकिन वे दोनों ही वहां से गायब थे। लिहाजा पुलिस ने धरना स्थल पर नोटिस चस्पा कर दिया।


Share This News