ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 29 पेयजल के नमूने लेकर शुध्दता की जांच करेंगे, विशेष अभियान चलेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम और स्वच्छता के मद्देनजर नगर निगम और जलदाय विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में पेयजल के नमूने लिए जाएंगे।

नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार शुक्रवार से सात दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए दोनों विभागों द्वारा टीमों का गठन किया गया है। निगम के स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने वाले पेयजल के नमूनों के लिए जलदाय विभाग से समन्वय करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिला कलेक्टर ने प्रतिदिन लिए जाने वाले नमूनों की न्यूनतम समय में जांच करने तथा इसकी दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। किसी प्रकार की अशुद्धता पाई जाने पर आवश्यक कार्यवाही भी प्राथमिकता से करनी होगी।

जिला कलेक्टर ने दोनों विभागों को गंभीरता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया और कहा कि मौसमी बीमारियों के प्रति भी आमजन को जागरूक किया जाए। निगम उपायुक्त श्री कुलराज मीणा को अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


Share This News