IMG 20241023 101608 17 बीकानेर में सड़क हादसा युवक युवती की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट । बीकानेर के गंगाशहर थाना इलाके में अल सुबह हुए एक सढक हादसे में कार सवार युवक-युवती की मौत हो गई। मुरली मनोहर गौशाला के पास उस वक्त हुआ जब तेज गति से आ रही उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और क ई बार पलटी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार की गति काफी तेज थी, और चालक ने अचानक से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार कई बार पलटते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। घटना के बाद पीछे चल रही गाड़ियों में सवार लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया,लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दुर्घटना में मारे गए युवक पहचान मुनित बोथरा पुत्र महेन्द्र बोथरा निवासी बोथरा चौक गंगाशहर जबकि युवती की पहचान लवीना बदलानी निवासी रथखाना कालोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुनित बोथरा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाता है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों किसी इवेंट से वापस बीकानेर लौट रहे थे।


Share This News