ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 16 दीपावली : सोने व चांदी के नए भाव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दीपावली नजदीक है। धनतेरस भी तीन दिन बाद है। इससे बाद भी सोने में तेज़ी देखने को मिल रही है। शनिवार को सोने के भाव में उछाल आया है। शुद्ध सोने (24 कैरट) के भाव में प्रति दस ग्राम 600 रुपये की तेजी आई है। शुक्रवार को शुद्ध सोने के भाव 80,300 रुपये प्रति दस ग्राम थे जो कि शनिवार 26 अक्टूबर को बढकर 80,900 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। चांदी के भाव में एक हजार रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। तीन दिन पहले बुधवार 23 अक्टूबर को चांदी 1,02,000 रुपये किलो पहुंच गई थी। शुक्रवार को चांदी 99,000 रुपये प्रति किलो थी जो शनिवार को 1,00,000 रुपये प्रति किलो हो गई है।

शुद्ध सोने और जेवराती सोने के भाव में शनिवार 26 अक्टूबर को 600 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। हालांकि स्टैंडर्ड सोने में 500 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी हुई। स्टैंडर्ड में 18 कैरेट और 14 कैरेट दोनों ही श्रेणी में 500-500 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी हुई है

शुद्ध सोना – 80,900 रुपये प्रति दस ग्राम (24 कैरेट)
जेवराती सोना – 75,700 प्रति दस ग्राम (22 कैरेट)
स्टैंडर्ड सोना – 61,600 प्रति दस ग्राम (18 कैरेट)
स्टैंडर्ड सोना – 49,000 प्रति दस ग्राम (14 कैरेट)
चांदी 1,00,000 प्रति किलो


Share This News