ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20231123 090506 30 रशियन लड़की की मन्नत हुई पूरी, खाटूश्यामजी दरबार पहुंची Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, नई दिल्ली। एक रशियन लड़की की मन्नत पूरी होने पर वह बाबा श्याम की नगरी खाटूश्याम पहुंची। श्याम बाबा के दरबार मे न केवल देश से बल्कि विदेशों से भी भक्त आते हैं। एक रशियन लड़की भी जब भारत घूमने आई तो वह राजस्थान के सीकर में पहुंचकर श्याम के दरबार में गई, जिसका वीडियो भी उसने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

रशियन लड़की ने अपनी वीडियो में बताया कि एक बार जयपुर गई थी, तभी मैंने वहां बाबा खाटूश्याम के मंदिर के बारे में सुना, जब मैं वहां पहुंची तो मैंने एक ब्लॉग बनाया और बाबा श्याम से मन्नत मांगी की अगर मेरा यूट्यूब चैनल चल गया तो मैं फिर से वहां आउंगी। उसके बाद मेरा वह ब्लॉग खूब चला। उस वीडियो में आठ लाख से ज्यादा व्यूज आ गए। उसने आगे कहा कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि यह खाटूश्याम बाबा की वजह से है। रशियन यूट्यूबर एक बार फिर से बाबा श्याम की नगरी खाटूश्याम पहुंची। जहां उसने एक वीडियो बनाई और कई प्रसाद की दुकानें दिखाईं। यहां का पेड़ा काफी फेमस है और मैं इसे अपने दोस्तों के लिए ले जाऊंगी। उसके बाद उसकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

IMG 20241008 120350 रशियन लड़की की मन्नत हुई पूरी, खाटूश्यामजी दरबार पहुंची Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

रशियन यूट्यूबर का नाम कोको है। इनका यूट्यूब पर चैनल है, जिसका नाम KOKO IN INDIA है। बीते कुछ महीने पहले यह चर्चा में तब आई थी, जब दिल्ली में घूमते समय ब्लॉग शूट करते समय कुछ लड़कों ने इनके साथ छेड़खानी कर दी थी, जिसके बाद यह मामला काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था।


Share This News