ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
silent satyagraha completed in directorate of education शिक्षा निदेशालय में मौन सत्याग्रह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। अनेक मांगों को लेकर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा शिक्षा निदेशालय में कार्यालय बचाओ, शैक्षणिक स्टाफ हटाओ, मंत्रालयिक स्टाफ लगाओ एवं मंत्रालयिक संवर्ग की रिव्यू एवं नियमित डीपीसी कराओ की मांग को लेकर ध्यानाकर्षण के रूप में शिक्षा निदेशालय परिसर में भोजनावकाश के दौरान ’’ध्यानाकर्षण मौन सत्याग्रह’’ रखा गया।

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने प्रदर्शन के दौरान  मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यु एवं नियमित डीपीसी करो, 1986 के कनिष्ठ लिपिकों की उच्च पदों पर डीपीसी करो, मंत्रालयिक पदों पर शैक्षिक स्टाफ की प्रतिनियुक्ति के आदेश प्रत्याहरित करो की मांग कर रहे थे।

उन्होंने  कार्यालयों को बचाओ शैक्षणिक स्टाफ हटाओ मंत्रालयिक स्टाफ लगाओ, मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदस्थापन काउंसलिंग के माध्यम से करो आदि मांगों के पोस्टर हाथ में लेकर कमल नारायण आचार्य प्रदेशाध्यक्ष सहित संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में ध्यानाकर्षण मौन सत्याग्रह में भाग लिया।

सत्याग्रह में  प्रमुख रूप से मदन मोहन व्यास, राजेश व्यास, गिरजाशंकर आचार्य, गिरीराज हर्ष, बलवेश चांवरिया, नवरतन जोशी, संयोग व्यास, कृष्ण कुमार कल्ला, राजेश पारीक, मनीष शर्मा, विष्णुदत पुरोहित आदि शामिल रहे। आचार्य ने बताया कि सत्याग्रह के बाद ज्ञापन निदेशक महोदय की अनुपस्थिति में उपनिदेशक (प्रशासन) श्रीमती इन्द्रा चौधरी को सौंपा गया। ज्ञापन में स्पष्ट उल्लेख कर दिया गया है कि पूर्व में दिये गये नोटिस दिनांक 01.10.2024 के क्रम में दिनांक 31.10.2024 तक मांगे मानकर संघ को सूचित नहीं करने की स्थित में दिनांक 04.11.2024 सोमवार से शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष प्रातः 11 बजे से 4.00 बजे तक धरना प्रारम्भ कर दिया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं शिक्षा प्रशासन की होगी।


Share This News