ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20231123 090506 130 छात्रा पर भारी पड़ी शिक्षक की क्रूरता, नीचे गिरी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240930 151921 छात्रा पर भारी पड़ी शिक्षक की क्रूरता, नीचे गिरी Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट। राजस्थान राज्य के अलवर जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक 10वीं कक्षा की छात्रा को शिक्षक ने छत पर खड़े रहने की सजा दी। जिसके बाद बच्ची को चक्कर आ गया और वह नीचे आ गिरी। इस घटना के बाद बच्ची को 3 घण्टे की देरी के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसको गंभीर हालात में जयपुर रेफर कर दिया गया है।

दूसरी और स्कूल प्रधानाचार्य का कहना कि बच्ची खुद कूद गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बच्ची तुलसी की चाची मालती देवी ने बताया कि गुरुवार 26 सितंबर के दिन स्कूल से फोन आया कि आप की बच्ची छत से कूद गई है। जिसको जगन्नाथ डिस्पेंसरी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर परिजन पहुंचे तो बच्ची की कमर में फ्रैक्चर और पैर में गंभीर चोट थी।

उन्होंने बच्ची से बातचीत करने का प्रयास किया तो पता लगा कि संगीता शिक्षक ने होमवर्क दिया था, लेकिन वो नहीं कर पाई, सजा के लिये मुझे स्कूल की छत पर धूप में खड़ा कर दिया, जहां उसे चक्कर आ गया और उसके बाद उसे कुछ नहीं पता। चाची मालती का आरोप है कि हमारा परिवार मजदूरी करके घर परिवार पालता है। घटना के समय वो घर पर नहीं थी तो बच्ची की दादी को हॉस्पिटल भेजा गया था, लेकिन स्कूल के लोगों ने दादी से पता नहीं किन-किन कागजों पर अंगूठा लगवा लिया।


Share This News