ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 129 पुलिस हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के नापासर पुलिस थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल की देर रात मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। इसके बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में है। नापासर थाने के हैड कांस्टेबल राजेश कुमार नापासर थाने से शाम को बीकानेर शहर में स्थित अपने घर बच्चो के पास जा रहे थे। वैष्णोधाम के पास उतर कर घर जाने की तैयारी में थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वैष्णोधाम मंदिर के पास नेशनल हाइवे पर कोई अज्ञात वाहन ने हैड कांस्टेबल राजेश को पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी। राजेश के सिर में गंभीर चोट लगी और पीबीएम में ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर सहित अन्य पुलिस अधिकारी इस हादसे की सूचना मिलते ही पीबीएम पहुंच गए है।

नापासर थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि राजेश की हालत गंभीर थी। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की पार्थिक देह उनके गांव झुंझुनू लेकर जायेंगे। इस दौरान 11 बजे नापासर रेलवे क्रासिंग के बाहर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।


Share This News