ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 122 रामस्वरूप को शहीद का दर्जा दिलवाने की मांग को लेकर धरना Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240927 WA0006 1024x768 1 रामस्वरूप को शहीद का दर्जा दिलवाने की मांग को लेकर धरना Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नोखा के पांचू गांव के सैनिक रामस्वरूप की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध मौत के मामले में सैनिक को शहीद का दर्जा दिलाने के साथ ही समस्त परिलाभ और आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग को लेकर  दूसरे दिन भी म्यूजियम सर्किल पर धरना और जाम जारी रहा। जिला प्रशासन के साथ दूसरे दिन भी प्रदर्शनकारियों की वार्ता विफल रही।

जिला प्रशासन से हुई वार्ता में आंदोलनकारियों ने दो टूक केवल अपनी मांग को लेकर बात कहते हुए साफ कर दिया कि इससे कुछ कम मंजूर नहीं। धरने में शामिल कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि शहीद का दर्जा दिलाने और आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति के साथ ही सैनिक कल्याण अधिकारी के निलंबन की मांग है।

हरियाणा चुनाव प्रचार में गए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने करनाल में मुलाकात की और इस मुद्दे को लेकर परिजनों की मांगों पर समर्थन जताते हुए जल्द निराकरण के लिए प्रयास की बात कही।

जानकारी के अनुसार नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और चूरू सांसद राहुल कसवां भी धरने में शामिल होने के लिए बीकानेर पहुंच सकते हैं। नोखा विधायक सुशील डूडी, पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, कांग्रेस जिला महासचिव तोलाराम सियाग सहित अन्य नेता करने पर बैठे हैं। परिजनों की ओर से मांग के पूरा नहीं होने तक पार्थिव देह लेने से इनकार करने के बाद अभी तक सैनिक रामस्वरूप की देह आर्मी एरिया में ही है।


Share This News